केंद्र ने ओडिशा के छह मेडिकल कॉलेजों में पीजी के लिए अतिरिक्त 62 सीटों को मंजूरी दी: मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2025

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य संचालित छह मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में स्नातकोत्तर (पीजी) के लिए अतिरिक्त 62 सीटों को मंजूरी दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को लिखे पत्र में माझी ने कहा, मैं शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए ओडिशा के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 62 पीजी सीटों की मंजूरी देने के लिए आपका और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा, अतिरिक्त पीजी सीटें न केवल चिकित्सा शिक्षण एवं सीखने की गुणवत्ता को बढ़ाएंगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवा वितरण में भी सुधार करेंगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वीआईएमएसएआर-बुर्ला में 15 अतिरिक्त सीटें, कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज में तीन, भुवनेश्वर में पीजीआईएमईआर और कैपिटल अस्पताल में छह, बारीपदा में पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 20, बालासोर में एफएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आठ और बोलांगीर में भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 10 अतिरिक्त सीटें स्वीकृत की गई हैं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!