PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2026

पाकिस्तान में लोगों को पुलिसकर्मी दबोच दबोच कर गाड़ियों में घसीट कर ले जा रहे हैं। दरअसल विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं।  यह विरोध हो रहा है पाकिस्तान की सेना का पाकिस्तान की सरकार का। पाकिस्तान के कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाया है और पीओके में हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाया है। पाकिस्तान के लाहौर प्रेस क्लब के सामने एक रैली हुई और इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस दबोच ले गई। यह प्रदर्शनकारी हिंसा की निंदा करने और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इकट्ठा हुए थे। जहां पर पाकिस्तान की सेना इस वक्त खुलेआम अत्याचार कर रही है। पाकिस्तानी कश्मीर में सिविल सोसाइटी समूहों के गठबंधन प्रतिबंधित जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी के समर्थन में कश्मीर एकजुटता प्रदर्शन का आयोजन हुआ। 

इसे भी पढ़ें: Farooq Abdullah के 'Statehood' वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें

13 सीट पर चुनाव हुए और उसमें वो नौ सीटें जीत गई। पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। जहां पहले चरण का चुनाव 27 जुलाई को हुआ। उसके बाद 2 अगस्त को चुनाव होने हैं और फिर 10 अगस्त को चुनाव होने हैं। क्षेत्र के मुख्य विरोध आंदोलन में जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी पर क्षेत्रीय सरकार ने जून में प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके कारण लगातार घातक प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में इस वक्त भीषण तनाव है। सिर्फ भारत ही पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर के लिए आवाज नहीं उठा रहा। बल्कि ब्रिटेन के सांसदों तक ने पाकिस्तान ऑक्युपाइड कश्मीर के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए ब्रिटेन के विदेश मंत्री को चिट्ठी लिखी है और अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप