दिल्ली के लिए 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी, महिपालपुर से वसंत कुंज तक बनेगी सुरंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को बताया कि केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगमता और प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

इन परियोजनाओं को हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में स्वीकृति मिली है। गुप्ता के अनुसार, यह परियोजना अगले वर्ष की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।

इसमें दो भूमिगत सुरंग बनाई जाएगी जिनमें प्रत्येक में तीन लेन होंगी, यानी कुल छह लेनों की यह सुरंग दक्षिण दिल्ली को द्वारका और गुरुग्राम से जोड़ने के लिए एक सिग्नल-फ्री वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी।

गुप्ता ने बताया कि सुरंग को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा जिसमें इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम, वेंटिलेशन, अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, नियंत्रण कक्ष, आपातकालीन निकासी मार्ग शामिल होंगे। गुप्ता ने कहा कि यह सुरंग रंगपुरी, धौला कुआं, राव तुला राम मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 48 पर यातायात के दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि यह सुरंग पूर्वी और मध्य दिल्ली को दिल्ली एक्सप्रेसवे, एनएच-44, एनएच-10, दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच-48), दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे (एनएच-709बी) तथा अर्बन एक्सटेंशन रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख राजमार्गों से जोड़ेगी। गुप्ता ने इस परियोजना को ‘‘भविष्य की दिल्ली की नींव’’ करार देते हुए कहा कि यह राजधानी के बुनियादी ढांचे को नयी दिशा देगी और लाखों नागरिकों को राहत प्रदान करेगी।

प्रमुख खबरें

युवाओं को Gen Z और Gen Alpha में बांटने की जरूरत नहीं, Panaji में बोले Nitin Nabin

BJP का बड़ा सियासी दांव: Hardeep Singh Puri होंगे Madhya Pradesh से राज्यसभा उम्मीदवार

Fashion Tips: Karwa Chauth 2026 पूजा में रॉयल लुक देंगे Butterfly Cut और Deep V Cut Blouse

Jio Platforms IPO: लिस्टिंग के बाद बोले Akash Ambani, नई तकनीक आम लोगों तक पहुंचाएंगे