निर्भया कोष से बसों में CCTV कैमरे लगाने के प्रस्ताव को केंद्र ने ठुकराया: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्भया कोष का इस्तेमाल कर 5,500 डीटीसी और क्लस्टर बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने ठुकरा दिया है। केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के उस बयान को भी खारिज कर दिया कि दिल्ली ने 390 करोड़ रुपये के निर्भया कोष में से केवल 19 करोड़ रुपये ही खर्च किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें 390 करोड़ रुपये मिले ही नहीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमें वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने के लिये शायद 65 करोड़ रुपये मिले थे। हम बलात्कार पीड़ितों के लिये पहले ही एक सेंटर बना चुके हैं। हम जिलों में और अधिक सेंटर बना रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू