केंद्र का Cyber Fraud पर Digital Strike, 83 हजार WhatsApp अकाउंट समेत लाखों SIM ब्लॉक

By अभिनय आकाश | Mar 30, 2026

डिजिटल गिरफ्तारियों और निवेश घोटालों में हो रही बढ़ोतरी पर लगाम कसते हुए, गृह मंत्रालय (MHA) की साइबर शाखा, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक व्यापक "डिजिटल स्ट्राइक" शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, साइबर शाखा ने 2025 की शुरुआत से अब तक 3,962 स्काइप आईडी और 83,867 व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक किए हैं, जो जटिल घोटालों को अंजाम देने में अहम भूमिका निभा रहे थे। दूरसंचार विभाग (DoT), पुलिस बलों और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के समन्वय से चलाए गए इस गहन अभियान के परिणामस्वरूप जालसाजों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे डिजिटल बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर निष्क्रिय कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

CBSE के रिजल्ट पोर्टल पर बड़ा Cyber Attack, बोर्ड ने Delhi Police में दर्ज कराई शिकायत

RBI के GDP अनुमान में कटौती का असर, शेयर Market में छाई मायूसी

Malviya Nagar Fire Case: होटल मालिक लवकेश बजाज का Passport रैकेट कनेक्शन, Tihar Jail भी जा चुका

Surat से PM Modi का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- निराशावादी उड़ाते हैं आत्मनिर्भर भारत का मजाक