महिलाओं के लिए मुफ्त दिल्ली मेट्रो पर मोदी सरकार ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में महिलाओं के लिए मेट्रो का सफर मुफ्त करने के बारे में केजरीवाल सरकार से कोई प्रस्ताव केंद्र के पास नहीं आया है। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय के प्रश्न के लिखित उत्तर में पुरी ने यह जानकारी दी।

रॉय ने सवाल किया था कि क्या महिलाओं के लिए मेट्रो का सफर मुफ्त करने के संदर्भ में दिल्ली सरकार से केंद्र को कोई प्रस्ताव मिला है? इसके जवाब में पुरी ने कहा, ‘‘नहीं, श्रीमान।’’ गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने घोषणा की थी कि मेट्रो और डीटीसी की बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि डीएमआरसी ने इस संदर्थ में उनकी सरकार को प्रस्ताव सौंपा है।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज