कृषि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, स्वदेशी मवेशियों समेत 16 पशु नस्लों को दी आधिकारिक मान्यता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

केंद्र सरकार ने प्रजनन कार्यक्रम को बढ़ावा देने और इन स्वदेशी नस्लों पर देश का अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों की पशुधन की 15 और कुत्ते की एक नस्ल को अधिसूचित किया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, अधिसूचित मवेशियों की नस्लों में कर्नाटक की कोप्पल , मध्य प्रदेश की महाकौशली , केरल की पेरियार और महाराष्ट्र की उमरदा शामिल हैं। अधिसूचित की गई भैंस की एकमात्र नस्ल गोवा की गोमांचली है।

कृषि मंत्रालय के अंतर्गत कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग ने जनहित में पशुधन और कुत्ते की इन नस्लों को मान्यता देना आवश्यक और उपयुक्त माना। अधिसूचना में कहा गया, यह अधिसूचित किया जाता है कि पशुधन और कुत्ते की उक्त नस्लें संबंधित राज्यों की अधिसूचित नस्लें होंगी। इनका पालन-पोषण पशुपालन, उत्पादन, प्रजनन, संरक्षण, उपयोग, उपभोग और व्यापार के उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि उपरोक्त उद्देश्यों के लिए इन नस्लों को पूरे देश में अधिसूचित किया जाएगा। मंत्रालय ने वर्ष 2019 से इन स्वदेशी नस्लों पर देश का अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी पंजीकृत नस्लों को राजपत्र में अधिसूचित करना शुरू किया था।

प्रमुख खबरें

Tiger Shroff फायरिंग मामले पर Manoj Tiwari और Ravi Kishan ने जताई चिंता, सख्त कार्रवाई की उम्मीद

WPL Auction: 27 स्थानों के लिए 146 क्रिकेटरों की सूची जारी, कोच्चि में लगेगी बोली

अवैध विस्फोटक बिक्री पर CCPA सख्त, ई-कॉमर्स मंचों से 3900 से अधिक विक्रेता हटाए

Indian Navy को बहु-क्षेत्रीय बल बनाने के लिए AI और लेजर तकनीक पर जोर: वाइस एडमिरल Ajay Kochhar