Tiger Shroff फायरिंग मामले पर Manoj Tiwari और Ravi Kishan ने जताई चिंता, सख्त कार्रवाई की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी और रवि किशन ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना पर सोमवार को चिंता जताई। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों सांसदों ने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार है।

गंभीर अपराध में संलिप्तता के संदेह वाले किसी व्यक्ति के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। अपराधियों के साथ वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं।” इससे पहले, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद रवि किशन से पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद इस घटना के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, “यह बेहद परेशान करने वाली घटना है।

मैं टाइगर श्रॉफ के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उम्मीद है कि महाराष्ट्र पुलिस जल्द उनका पता लगा लेगी।”

प्रमुख खबरें

Delhi Ravan Dahan: प्रदूषण और मिलावटी दवाओं के खिलाफ संदेश देंगे दिल्ली के पुतले

Saudi Arabia की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, Pakistan Army कर रही पूरी मदद

Census निगरानी के लिए राज्यों में 24 घंटे सक्रिय रहेंगे Social Media Cell, RGI ने जारी किया निर्देश

WPL Auction: 27 स्थानों के लिए 146 क्रिकेटरों की सूची जारी, कोच्चि में लगेगी बोली