केंद्र ने तमिलनाडु के नीट से छूट संबंधी विधेयक को नामंजूर किया: मुख्यमंत्री स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य को नीट से छूट संबंधी विधानसभा से पारित किये गये प्रस्ताव को केंद्र ने नामंजूर कर दियाहै। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार ने विधानसभा से पारित कराने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा था।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा को नवीनतम घटनाक्रम से अवगत कराते हुए प्रस्ताव को नामंजूर किये जाने को काला अध्याय करार दिया। उन्होंने केंद्र पर तमिलनाडु की जनता की इच्छा तथा विधानसभा के विधेयक की अवहेलना करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा, तमिलनाडु सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से सभी आवश्यक स्पष्टीकरण दिए थे, फिर भी केंद्र सरकार ने नीट से छूट के प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित लौटे, सात अब भी लापता

Subhash Chandra का Mukesh Ambani पर हमला, TV18 पर 22,000 करोड़ के Debt विवाद में गलत जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

असम पुलिस ने 2021 से जब्त किए 3,253 करोड़ के ड्रग्स, 26,500 से ज्यादा गिरफ्तार: सीएम हिमंत

Carlos Alcaraz के लिए US Open की बड़ी चुनौती, चोट से उबरने के बाद Roman Safiullin के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान