By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026
केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्य सरकारों को करों में उनकी हिस्सेदारी के तहत कुल 1.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त किस्त जारी की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान जारी की गई यह दूसरी अतिरिक्त किस्त मजबूत आर्थिक गतिविधियों और बेहतर कर संग्रह का परिणाम है। सीतारमण ने कहा, ‘‘इस राशि के जारी होने से राज्यों को बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने, जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन जुटाने और देश भर में आर्थिक वृद्धि को और गति देने में मदद मिलेगी।’’ यह नियमित मासिक हस्तांतरण के अलावा है और चालू वित्त वर्ष में दी गई दूसरी अतिरिक्त किस्त है।