CAA को लेकर भड़की हिंसा के लिए केंद्र जिम्मेदार, सभी बनाए रखें शांति: येचुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2020

नयी दिल्ली। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को दिल्ली में संशोधित नागरिकता अधिनियम को लेकर भड़की हिंसा के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। उत्तर-पूर्व दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर और चांद बाग में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी की। प्रदर्शनकारियों ने कई मकानों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी और एक दूसरे पर पथराव किया।

येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘शांति बनाए रखने की अत्यधिक आवश्यकता है। हम सभी से अपील करते हैं कि वे अफवाहों या किसी प्रकार के उकसावे के शिकार न हों। शांति बनाए रखें। हालांकि, यह जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है जिसने बड़े भारतीय समुदाय की शिकायतों को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया।”

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान