महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण बोल, केंद्र को SC में करना चाहिए मराठा आरक्षण का समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021

जालना। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को उच्चतम न्यायालय में मराठा समुदाय को आरक्षण देने का समर्थन करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से यहां कहा कि शीर्ष न्यायालय ने मामले में अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल को सहायता करने के लिए कहा है और अगली सुनवाई 25 जनवरी को होनी है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए केंद्र को अदालत से कहना चाहिए कि वह आरक्षण के पक्ष में है। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने सितंबर 2020 में सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग (एसईबीसी) अधिनियम को लागू करने पर रोक लगा दी थी जिसमें मराठा समुदाय को राज्य के शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का प्रावधान है। मराठा आरक्षण पर राज्य कैबिनेट की उप समिति की अध्यक्षता कर रहे चव्हाण ने मांग की कि भाजपा नीत केंद्र सरकार को मराठा आरक्षण को संविधान की नौ अनुसूची में शामिल करना चाहिए ताकि इसकी न्यायिक समीक्षा नहीं हो सके। 

प्रमुख खबरें

My Bharat Platform से जुड़े 2.3 करोड़ युवा, Viksit Gaon संवाद में PM Modi ने की Solo Traveling ट्रेंड की जमकर तारीफ

Punjab Paper Leak Row: बीजेपी के आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार

Sri Lanka Tour: Washington Sundar की Injury ने बढ़ाई चिंता, Saransh Jain को मिल सकता है मौका

Westend Agro Products पर FSSAI का बड़ा Action: Expiry Date से छेड़छाड़ के आरोप में लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड