Punjab Paper Leak Row: बीजेपी के आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार

By एकता | Jul 26, 2026

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पंजाब की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है। बीजेपी ने पंजाब में कथित पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए आम आदमी पार्टी सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की है। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में राज्य में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।

उन्होंने पंजाब में कई परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के गंभीर आरोप लगाए, जिनमें PSEB कक्षा 12वीं की अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा, पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, कृषि विकास अधिकारी परीक्षा, PSSSB ग्रुप-B भर्ती और अन्य संयुक्त परीक्षाएं, नायब तहसीलदार और फार्मेसी अधिकारी भर्ती में बड़े पैमाने पर नकल और आबकारी और कराधान निरीक्षण मेरिट लिस्ट में फर्जी नामों का सामने आना शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav की आधी रात Arrest पर भड़के Prashant Kishor, कहा- Jan Suraaj के समर्थन से डरी सरकार

सीएम भगवंत मान ने कहा, कोई पेपर लीक नहीं हुआ, यह मेरी गारंटी है

बीजेपी के इन आरोपों पर आप ने पलटवार करते हुए इसे फेक न्यूज करार दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में पंजाब में एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई है।

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, "मैं आपको गारंटी देता हूं कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं होगा। दो जगहों पर परीक्षा के दौरान नकल करने और कराने की कोशिशें जरूर हुई थीं, लेकिन हमने महज 10 मिनट के अंदर सख्त एक्शन लिया और नकल कराने वाले गिरोहों को बेनकाब किया। पंजाब में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है।"

प्रमुख खबरें

BRICS Summit के काफिले की Rehearsal से Delhi की 35 सड़कों पर लगा भारी जाम

हसीना को खींचकर लाएंगे, फांसी पर चढ़ाएंगे...अब सीधे आंखें दिखा रहा बांग्लादेश

Manoj Jarange का अनशन 12वें दिन भी जारी, 12 सितंबर तक मांगें न मानने पर Mumbai में आंदोलन की चेतावनी

म्यांमार Drone Warfare केस में NIA को 7 विदेशी नागरिकों के खिलाफ नहीं मिले Anti-India गतिविधियों के ठोस सबूत