किसानों के समर्थन में बोले NCP प्रमुख शरद पवार, केंद्र सरकार को उनसे करनी चाहिए बातचीत

By अनुराग गुप्ता | Jul 01, 2021

मुंबई। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच राष्ट्रवाद कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने किसानों का समर्थन करते हुए सरकार से बातचीत किए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि वे (किसान) पिछले 6 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र और किसानों के बीच गतिरोध बना हुआ है। इसलिए वे अभी भी वहीं बैठे हैं। केंद्र को उनसे बातचीत करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भारी हंगामा, भाजपा समर्थक और किसान आपस में भिड़े, कई जख्मी 

गौरतलब है कि किसान संगठनों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाया जाए। हालांकि केंद्र सरकार ने कई दफा साफ कर दिया है कि कृषि कानूनों को वापस नहीं लेने लेकिन किसानों चाहे तो उसमें जरूरी संशोधन किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल