महापंचायत में केंद्र पर बरसे जयंत चौधरी, बोले- कानूनों की अच्छाइयों के बारे में किसानों को अभी तक नहीं बताया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

नोएडा। राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार अभी तक यह नहीं समझा पाई है कि नए कृषि कानूनों से किसानों को क्या लाभ होगा। चौधरी ने मथुरा के मांट इलाके में महापंचायत को संबोधित करते हुए पेट्रोल, डीजल, उर्वरक, खाद और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, उत्तर प्रदेश में बिजली बिल में वृद्धि और गन्ना किसानों के लंबित बकाए समेत कई मामलों पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग पूछते हैं कि कानूनों में क्या गलत है, लेकिन मैं उनसे पूछता हूं कि कानूनों में क्या अच्छा है। केंद्र सरकार अभी तक यह नहीं समझा पाई है कि नए कृषि कानूनों से किसानों का क्या भला होगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत