Century Plyboards का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 57 प्रतिशत बढ़कर 83.30 करोड़ रुपये हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 57 प्रतिशत बढ़कर 83.30 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 52.93 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में एकीकृत परिचालन आय 33.5 प्रतिशत बढ़कर 1,561.38 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,169.36 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की कुल आय 1,171.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,563.55 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कुल खर्च 1,100.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,447.27 करोड़ रुपये हो गया, जो कच्चे माल, कर्मचारियों और अन्य संचालन लागतों में बढ़ोतरी को दर्शाता है। कारोबारी खंडों में बढ़ोतरी के लिए प्लाईवुड और उससे जुड़े उत्पाद का सबसे बड़ा योगदान रहा। इस श्रेणी से आय बढ़कर 861.23 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 650.31 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के चेयरमैन सज्जन भजंका ने कहा कि बदलते कारोबारी परिवेश के बावजूद कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत तरीके से की है। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही का प्रदर्शन कंपनी के मजबूत ब्रांड, बेहतर कारोबारी मॉडल तथा ग्राहकों, साझेदारों और अन्य हितधारकों के भरोसे को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 18 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Delhi High Court का निर्देश, वकीलों पर पुलिसकर्मियों की आपत्तिजनक पोस्ट की जांच करे केंद्र

California में OpenAI के खिलाफ मुकदमा दर्ज, AI साइबर खतरों की अनदेखी का आरोप

अक्षर पटेल को ट्रेड करने का कभी नहीं सोचा..., Delhi Capitals के हेड कोच Sourav Ganguly ने दी बड़ी सफाई, कुलदीप-पंत ट्रेड पर भी तोड़ी चुप्पी