टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिये हर मौके का फायदा उठाना चाहते हैं चहल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

कोलंबो। भारतीय टीम में जगह बनाने के लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल प्रत्येक अवसर का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं ताकि वह टी20 विश्व कप से पहले टीम में अपना स्थान पक्का कर सकें। श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की वर्तमान श्रृंखला के दौरान अच्छा प्रदर्शन करके चहल बीच में स्थगित कर दिये गये इंडियन प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन से उबर गये हैं। चहल ने भारत की पहले टी20 में श्रीलंका पर 38 रन से जीत के बाद कहा, ‘‘निश्चित तौर पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हैं।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics 2020: सुतिर्था मुखर्जी टेबल टेनिस महिला एकल में हारी

टी20 विश्व कप अक्टूबर – नवंबर में यूएई में खेला जाएगा। चहल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान की अपनी दिनचर्या के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं खेल नहीं रहा था तो मैंने अपने गेंदबाजी कोच के साथ काफी कड़ी मेहनत की। मैं यह जानना चाहता था कि मैंने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं किया। इसलिए मैंने लॉकडाउन के दौरान इन चीजों पर काम किया। ’’

चहल ने कहा, ‘‘मैंने एक विकेट को लक्ष्य बनाकर गेंदबाजी की। अपने दोस्तों के साथ अभ्यास किया कि मुझे कहां गेंद करनी चाहिए। इस तरह की गेंदबाजी मेरा मजबूत पक्ष रहा है। मैंने इस दौरे पर आने से पहले स्वयं से कहा कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। ’’ चहल ने कहा कि वह जितने आत्मविश्वास से भरे रहते हैं उतना ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान मैंने अपनी गेंदबाजी की समीक्षा की लेकिन मैं बहुत अधिक बदलाव नहीं करना चाहता था। मैंने भरत अरुण सर से बात की और यहां पारस महाम्ब्रे सर और राहुल द्रविड़ सर के साथ बैठकर अपनी गेंदबाजी पर बात की। मैंने अपने वीडियो भी देखे।’’ चहल ने कहा कि इस बीच उन्होंने पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर जयंत यादव से भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन में हम कोविड के कारण मैदान पर नहीं जा सकते थे लेकिन मुझे अपने गृहनगर में मैदान पर जाने के तीन मौके मिले और मैंने तब जयंत यादव के साथ अभ्यास किया जिनके साथ मैं बचपन से खेल रहा हूं। मैंने उन्हें गेंदबाजी की और इस पर चर्चा भी की। मुख्य बात यह है कि मैं जितना आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करता हूं उतना अच्छा प्रदर्शन करता हूं।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav