राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डाॅ. सुरेन्द्र एस. घोंकरोकटा ने राज्यपाल से भेंट की

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 08, 2021

शिमला।  हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डाॅ. सुरेन्द्र एस. घोंकरोकटा ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के अपने पोषण मानक हैं। उन्होंने लोगों को पोषण सुरक्षा के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने पोषण और खाद्य सुरक्षा के विभिन्न मुददों पर चर्चा की और कहा कि आयोग ने प्रदेश के लिए इससे सम्बन्धित नीति का प्रारूप तैयार किया है। डाॅ. सुरेन्द्र ने कहा कि नीति तैयार करने के दौरान आयोग ने समेकित दृष्टिकोण अपनाया है, जिसके तहत अन्य विभागों जैसे कृषि, पशु पालन और स्वास्थ्य विभाग की भागीदारी सुनिचित की गई है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए वरदान साबित हो रहा है शिक्षा में तकनीक का उपयोग

गैर सरकारी सदस्य रमेश गंगोत्रा व प्रेम चैहान और सरकारी सदस्य ज्योति राणा, हेमिस नेगी, के.आर. सैजल और अनिल चैहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: देवताओं का वानर रूप में अवतार और अयोध्या में श्रीराम जन्म की तैयारी

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि