Chaitra Navratri Recipe: नवरात्रि में बनाएं टेस्टी खिली-खिली साबूदाना की खिचड़ी, नोट करें रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 01, 2025

चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरु हो चुका। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। भक्त जन 9 दिनों तक व्रत रखा जाता है। नौ दिनों तक व्रत रखने के वाले व्यक्ति को फलाहार के लिए कुछ खास रेसिपी भी जरुर बनाता है। ज्यादातर लोग नवरात्र में साबूदाना खिचड़ी जरुर बनाते हैं, इससे पेट भी भरा रहता है। साबूदाना खिचड़ी हम सभी घर पर बना तो लेते हैं लेकिन ये बार-बार छिपक जाती है। खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी बनाना काफी मुश्किल होता है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में कैसे बनाएं खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी।

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

- 1 कटोरी साबूदाना

- 1/2 कटोरी मूंगफली दाना

- 1 उबला हुआ आलू

- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

- 2 कटी हुई हरी मिर्च

- 1 नींबू

- 10 कढ़ी पत्ते

- 1 छोटा चम्मच घी

- स्वादानुसार सेंधा नमक

साबूदाना खिचड़ी बनाने का तरीका

 सबसे पहले आप साबूदाना साफ करें फिर उसे धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। ऐसा करने से साबूदाना फूलकर नरम हो जाएगा। फिर आप एक पैन में मूंगफली के दाने डालकर धीमी आंच पर भून लें और ठंडे होने के लिए रख दें। मूंगफली दाने ठंडे होने के बाद उन्हें हाथों मसलकर छिलके अलग करके दरदरा कूट लें।  फिर आप आलू, हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती तो बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद एक कड़ाही लें उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें। घी गर्म करें उसमें जीरा डालकर भूनें। इसे फ्राई करें फिर भिगोकर रखा हुआ साबूदाना दाना डालकर करछी से अच्छी तरह मिक्स रहें। 5 मिनट बाद साबूदाना दरदरी कूटी हुई मूंगफली, हरी धनिया पत्ती और सेंधा नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। सबसे आखिरी में आप नींबू का रस डालकर खिचड़ी को 2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें और आपकी व्रत वाली साबूदाना खिचड़ी तैयार है। 

प्रमुख खबरें

उड़ने से पहले ही फट गया Su-57, जो कहानी रूस 19 साल में नहीं समझ पाया वो भारत 8 साल पहले ही समझ गया था!

उत्तराखंड स्थापना दिवस: PM Modi ने सराही 26 साल की विकास यात्रा, धामी को लिखा पत्र

Mohan Bhagwat ने Nagpur में कहा, निस्वार्थ भाव से समाज सेवा ही हर RSS स्वयंसेवक का लक्ष्य

FICCI और EY रिपोर्ट का हवाला देकर Jairam Ramesh बोले, देश में Air Pollution से हुईं 20 लाख मौतें