चक्क आगासौद बीना रिफायनरी में 5 मई से शुरू होगा 100 बिस्तर का अस्थाई अस्पताल

By दिनेश शुक्ल | Apr 22, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ग्राम चक्क आगासौद (बीना रिफायनरी) में बनने वाले एक हजार बिस्तर के अस्थाई अस्पताल का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 5 मई से अस्थायी कोविड-19 हास्पिटल शुरू कर दिया जाये। मंत्री सिंह ने बीना रिफायनरी के इंड्रस्ट्रियल ऑक्सीजन निर्माण के प्लांट का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बीओआरएल की इंड्रस्ट्रियल ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन में परिवर्तित कर संक्रमित मरीजों के उपचार के लिये उपयोग में लाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: विजयवर्गीय ने दो करोड़ संक्रमितों का अपमान किया, घुटना टेककर देश से क्षमायाचना करें -भूपेन्द्र गुप्ता

मंत्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त निर्देश हैं कि अस्थाई अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लगभग डेढ़ किलोमीटर की एप्रोच रोड बनाने, एमपीईबी के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने सब स्टेशन का प्रपोजल बनाकर कार्य शुरू करने एवं पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने बताया कि, अस्पताल में पोषणयुक्त भोजन अक्षय फाउंडेशन द्वारा दिया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने अस्थाई अस्पताल में कम्युनिकेशन सिस्टम को सुचारु रूप से चलाने के निर्देश बीएसएनएल प्रबंधक को दिये। 

प्रमुख खबरें

Unitech निदेशकों के केस ब्योरे पर Supreme Court सख्त, ED और Delhi Police को त्वरित सुनवाई के निर्देश

Adidas ने Gurugram Tech Hub में शुरू की Layoffs, 350 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

आम आदमी पर पड़ेगा असर...UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग

केंद्र सरकार ने CBFC का पुनर्गठन किया, Preity Zinta, Suniel Shetty और Pankaj Tripathi समेत 18 सदस्य शामिल