Chalet Hotels 2029-30 तक जोड़ेगी 5500 Rooms, हाइब्रिड मॉडल पर जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 06, 2026

नयी दिल्ली, छह सितंबर आतिथ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी शैले होटल्स लिमिटेड का लक्ष्य वित्त वर्ष 2029-30 तक अपने कमरों की संख्या बढ़ाकर लगभग 5,500 करने का है। शैले होटल्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्वेतांक सिंह ने बताया कि कंपनी अपने पारंपरिक परिसंपत्ति-स्वामित्व मॉडल से आगे बढ़कर यह विस्तार कर रही है। यह विस्तार शैले के व्यावसायिक मॉडल में आए बदलाव को दर्शाता है।

हमारे पास रिट्ज-कार्लटन जैसी संपत्तियां आगे भी रहेंगी, जो तीसरे पक्ष द्वारा संचालित हैं, ताज जैसी फ्रेंचाइजी संपत्तियां होंगी और हमारे अपने ब्रांड अथिवा के तहत भी संपत्तियां रहेंगी।’’ कंपनी के आगामी पोर्टफोलियो में दिल्ली हवाई अड्डे पर 380 कमरों वाला ताज होटल शामिल है। इसके लगभग 70 कमरे चालू वित्त वर्ष के अंत तक खुलने की उम्मीद है। रिट्ज-कार्लटन हैदराबाद, हयात रीजेंसी ऐरोली और उदयपुर होटल के वित्त वर्ष 2028-29 में शुरू होने की संभावना है।

हाल में घोषित पुणे येरवडा परियोजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी के पास इस समय लगभग 3,389 कमरे परिचालन में हैं। इसके साथ ही उसने लगभग 2,300 नए कमरों की आगामी परियोजनाओं की घोषणा की है, जिससे उसके कुल पोर्टफोलियो में कमरों की संख्या बढ़कर लगभग 5,500 हो जाएगी।

सिंह ने कहा कि वाणिज्यिक रियल एस्टेट में विस्तार के बावजूद आतिथ्य क्षेत्र ही कंपनी का मुख्य आधार बना रहेगा।

प्रमुख खबरें

सपना कौन लौटाएगा? छात्रों की चोट पर Rahul Gandhi ने PM Modi को घेरा

BSF ने West Bengal सीमा पर 17.40 करोड़ रुपये का Gold पकड़ा

PM मोदी के नाराज फूफा बयान पर भड़की कांग्रेस, Mallikarjun Kharge बोले- युवा भी लेकर खड़े हैं रिपोर्ट कार्ड

PM Modi के नाराज फूफा बयान पर Congress का पलटवार, कहा- नाकामी छिपाने को देते हैं नया विशेषण