भविष्य में सशस्त्र बलों की चुनौतियों के और जटिल होने की आशंका, तैयार रहने की जरूरत: सेना प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2023

द्रास। जुलाई सेना प्रमुख मनोज पांडे ने बुधवार को कहा कि सशस्त्र बलों के सामने मौजूद खतरों एवं चुनौतियों के भविष्य में और जटिल होने की आशंका है और भारत को उनका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। सेना प्रमुख ने कहा कि सशस्त्र बलों को संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखकर भविष्य की तैयारी करनी चाहिए। जनरल पांडे ने 24वें विजय दिवस के अवसर पर यहां करगिल युद्ध स्मारक में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे सामने मौजूद खतरों एवं चुनौतियों के भविष्य में और जटिल होने की आशंका है। हमें तैयार रहना होगा।’’

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi Survey | ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

उन्होंने कहा, ‘‘हम जरूरत के अनुकूल ढलने, लचीला बनने और त्वरित कार्रवाई संबंधी प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं। हमारी सेना सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सक्षम और भविष्य के लिए तैयार ताकत के रूप में उभरेगी।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy ने Kodangal में औद्योगिक परियोजनाओं की रखी नींव, रोजगार बढ़ाने का दावा

West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार

West Bengal: सरकारी परियोजनाओं के सूचना बोर्ड अब Bengali और Nepali भाषा में लगेंगे

JNU के हॉस्टल में छात्र पर धारदार हथियार से हमला, AIIMS में इलाज के दौरान गंवाई आंख