बिहार में कम नहीं हो रहा चमकी बुखार का कहर, अबतक 130 बच्चों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

मुजफ्फरपुर। बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़ कर 124 हो गई है। मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ शैलेश प्रसाद ने गुरुवार देर शाम बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल और केजरीवाल अस्पताल में चमकी बुखार (एईएस) से सात अन्य बच्चों की मौत के साथ उनके जिले में मरने वाले बच्चों की संख्या अब 121हो गयी है। उन्होंने बताया कि उनके जिले में अबतक इस रोग से ग्रसित कुल 562 बच्चे भर्ती कराए गए जबकि स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद 219 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, नाले में बस गिरने से हुई 27 लोगों की मौत

इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा किए जाने के बाद सभी के लिए स्वास्थ्य अभियान का संचालन करने वाले डॉ. कफील मुजफ्फरपुर शहर के दामोदरपुर इलाके में एक शिविर लगाकर रोगी बच्चों का मुफ्त इलाज कर रहे हैं। कफील ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी दिमागी बुखार के लक्षणों के प्रबंधन के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से वीडियो जारी किया है। चमकी बुखार का एक कारण हाइपोग्लाइसीमिया (रक्त शर्करा का स्तर बहुत कम हो जाना) भी है।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन