Jio Hotstar के टूटे सारे रिकॉर्ड, IND vs PAK मुकाबले का रियलटाइम में 60.2 करोड़ पहुंची दर्शकों की संख्या

By Kusum | Feb 24, 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में बीते रविवार को हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में कई रिकॉर्ड टूटे। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इस पांचवें मैच में JioHotstar पर व्यूअरशिप 60.2 करोड़ पहुंच गई। जियोहॉटस्टार पर उस वक्त सबसे ज्यादा रिकॉर्ड दर्शक थे, जब विराट कोहली ने विनिंग चौका लगाया और भारत ने ये मैच 6 विकेट से जीत लिया। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में विराट ने वनडे मैच में 51वां शतक ठोंक दिया। 

वहीं जियोहॉटस्टार पर आई इस व्यूअरशिप ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान द्वारा पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद जब मोहम्मद शमी ने मैच की पहली बॉल डाली तब जियोहॉटस्टार पर 6.8 करोड़ दर्शक थे। हाल ही में जियोसिनेमा और डिस्नी प्लस हॉटस्टार के मर्जर के बाद जियो हॉटस्टार लॉन्च हुआ है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जियोसिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार दोनों प्लेटफॉर्म का कॉन्टेंट एक जगह मिलेगा। 

मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर दर्शकों की संख्या भी बढ़ती गई। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच की दीवानगी ऐसी थी कि इनिंग ब्रेक के दौरान दर्शकों की संख्या जियो हॉटस्टार पर 32.2 करोड़ पहुंच गई। 

प्रमुख खबरें

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में

Kolkata के चोरबागान पंडाल की Durga Idol का 24 अक्टूबर को होगा विसर्जन, SIT ने दी मंजूरी

13-14 वर्ष की बच्चियों के मां बनने पर Governor Anandiben Patel ने जताई चिंता

Gujarat में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अफसरों के तबादले