Champions Trophy 2025: PCB ने बीसीसीआई से लिखित में मांगा सबूत, कहा- अगर भारत सरकार ने नहीं मंजूरी...

By Kusum | Jul 15, 2024

अगले साल पाकिस्तान में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच खींचतान जारी है। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि बीसीसीआई इस बात का लिखित में सबूत दे कि भारत सरकार ने अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सुरक्षा कारणों से टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पीसीबी के एक सूत्र के हवाले से ये खबर दी है। 


आईसीसी कॉन्फ्रेंस के एजेंडे में हाइब्रिड मॉडल नहीं

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि मामला जल्दी से सुलझाया जाए, क्योंकि टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च में होना है। आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस 19 जुलाई को कोलंबो में होगी जिसमें हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा एजेंडे में नहीं है। इसके तहत भारतीय टीम अपने मैच यूएई में खेलेगी। 

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि, अगर भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी है तो उसे लिखित में देना होगा और बीसीसीआई को चाहिए कि आईसीसी को वह पत्र तत्काल दे। हम लगातार कह रहे हैं कि बीसीसीआई 5-6 महीने पहले टूर्नामेंट के लिए टीम के पाकिस्तान जाने के बारे में आईसीसी को लिखित में सूचित करे। 

पाकिस्तान में खेलने का फैसला सरकार लेगी- BCCI

बीसीसीआई हमेशा से कहता आया है कि पाकिस्तान में खेलने का फैसला सरकार का होगा। साल 2023 वनडे एशिया कप में भी भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेले गए थे। पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम का मसौदा आईसीसी को सौंप दिया है। जिसमें भारत के सारे मैच, सेमीफाइनल और फाइनल लाहौर में होंगे। 

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एक मार्च 2025 को होना है। टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में शुरू होगा और फाइनल 9 मार्च 2025 को लाहौर में होगा। फाइनल में एक दिन रिजर्व का होगा। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाने वाली है। ऐसी स्थिति में आईसीसी प्रबंधन अतिरिक्त बजट आवंटन कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka में Tri-Series के लिए India A टीम का ऐलान, 15 साल के Vaibhav Suryavanshi को मौका

Top 10 Breaking News 14 May 2026 | BRICS Summit 2026 | Red Fort Blast NIA Chargesheet | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

तीन साल की बच्ची से बलात्कार का मामला: न्याय की मांग को लेकर LG से मिलेंगे सांसद संजय सिंह

NEET-UG Paper Leak पर देश भर में बवाल, Delhi में छात्रों का उग्र Protest, सरकार से मांगे जवाब