Hyderbad House में शुरू हुई Modi-Putin की बैठक, भारत–रूस संबंधों की दशकों पुरानी नींव और नेतृत्व की दूरदर्शिता पर दिया जोर

By Neha Mehta | Dec 05, 2025

नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता औपचारिक रूप से शुरू हो गई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात वैश्विक और क्षेत्रीय परिस्थितियों के बीच विशेष महत्व रखती है, जिसमें रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा, व्यापार और यूक्रेन संकट जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच निरंतर बातचीत होती रही है। उन्होंने कहा, “समय-समय पर आपने भी एक सच्चे मित्र की तरह हमें हर बात से अवगत कराया है। मेरा मानना है कि विश्वास एक बहुत बड़ी ताकत है… राष्ट्रों का कल्याण शांति के मार्ग में निहित है। हम सब मिलकर दुनिया को उस मार्ग पर ले जाएँगे।”

मोदी ने हाल के दिनों में किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर भरोसा जताते हुए कहा कि दुनिया एक बार फिर शांति की दिशा में लौटेगी। हैदराबाद हाउस में जारी यह बैठक दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वार्ता के बाद दोनों देशों द्वारा संयुक्त बयान जारी किए जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार