Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने फिर उठाया भारत के दुबई में खेलने का मुद्दा, राजीव शुक्ला ने कर दी बोलती बंद

By Kusum | Mar 06, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन टीम इंडिया ने सुरक्षा कारणों के चलते अपने सभी मैच दुबई में करवाए हैं। जिस कारण टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है। 

पाकिस्तानी मीडिया में ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया को अपने सभी मैच दुबई में खेलने से फायदा मिल रहा है। इसी मुद्दे पर पाकिस्तानी रिपोर्ट्स ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से भी सवाल किए।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के 3 दिवसीय दौरे के दौरान बीते दिन यानी 5 मार्च को पाकिस्तानी मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उनसे पूछा गया  कि भारतीय टीम एक ही वेन्यू में अपने सभी मैच खेल रही हैं, जिससे उन्हें फायदा मिल रहा है। लोगों ने बहुत इतराज किया है कि बाकी टीम इधर-उधर सफर कर रही है और उनके साथ ये भेदभाव हो रहा है। 

इस सवाल का जवाब देते हुए कोई फेयर-अनफेयर की बात नहीं है। जब ये आईसीसी ने फैसला लिया था  तभी ये क्लियर हो गया था कि टीम इंडिया सेंट्रेल मैच दुबई में होंगे। टीम इंडिया की टीम एक ही विकेट पिच पर नहीं निर्भर रहती। टीम इंडिया अपने दम पर खेलती है, अपने खिलाड़ियों के दम पर खेलती है। 

  वहीं जब राजीव शुक्ला से भारत और पाकिस्तान के बीच तटस्थ स्थल पर द्विपक्षीय सीरीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बहुत साफ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली भारत सरकार की मंजूरी के अधीन है। द्विपक्षीय सीरीज तटस्थ स्थल पर खेलना बीसीसीआई के नीति नहीं रही है। 

राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि, ये सच है कि दोनों देशों के फैंस चाहते हैं कि टीमें खेलें, लेकिन बीसीसीआई की नीति रही है कि द्विपक्षीय मैच एक-दूसरे की धरती पर ही होने चाहिए ना कि तटस्थ स्थल पर और पीसीबी की भी ऐसी ही नीति होगी।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग