Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा जाएंगे पाकिस्तान? क्रिकेट खेलने के लिए नहीं बल्कि ये है वजह

By Kusum | Jan 14, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैच खेलने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। ऐसे में भारत के मैच दुबई में होंगे। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पाकिस्तान जाना पड़ सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले फोटोशूट के लिए उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ा सकता है। आमतौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के किसी भी टूर्नामेंट से पहले मेजबान देश सभी कप्तानों की मौजूदगी में एक इवेंट आयोजित करता है। 

बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है। बोर्ड से बयान आने पर ही कुछ साफ होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी को होगी। जब मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मेगा इवेंट की मेजबानी कर रहा है। जहां भारतीय अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा और बाकी मैच मेजबान देश में खेले जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi