दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना: मौसम विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली में बीती रात न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस बने रहने से ठंड की स्थिति बरकरार रही, हालांकि मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आज दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारी ने बताया कि आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया एवं आज सुबह दृश्यता सुधर कर 1,000 मीटर तक पहुंच गयी।

मौसम विभाग ने आज दिनभर आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’ शनिवार को न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान क्रमश: 5.5 डिग्री सेल्सियस एवं 23.3 डिग्री सेल्सियस था।

 

प्रमुख खबरें

Russia ने अंतरिक्ष में हथियारों पर प्रतिबंध संबंधी एक प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में पेश किया

Kedarnath Temple: वैशाख माह में खोले जाते हैं केदारनाथ मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे का कारण

लालू ने मीसा भारती का नाम Misa कैसे रखा? बिहार में जेपी नड्डा ने लोगों के बता दी पूरी कहानी

Avada Energy को सौर परियोजना के लिए SBI से 1,190 करोड़ रुपये का मिला ऋण