भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

By दिनेश शुक्ल | Apr 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अप्रैल माह की विदाई और मई की शुरूआत तेज हवा और बूंदाबांदी के साथ हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के 35 जिलों में तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड केयर सेंटरो को बहुउद्देश्यीय बनाने की कही बात

वहीं गुरुवार को भी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में धूलभरी तेज आंधी चली और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। शहर में गुरुवार को दिन का तापमान 42.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और 11 साल में अप्रैल में तीसरा सबसे ज्यादा तापमान है।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora का आरोप: धर्म और राम मंदिर के नाम पर अयोध्या के निवासियों को हुआ भारी नुकसान

नवजात की मौत पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगी स्वास्थ्य कार्ययोजना

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त