'चांद पर दाग होता है, उन पर एक भी दाग ​​नहीं है...', PM Modi को लेकर बोलीं कंगना रनौत, देखें Video

By अंकित सिंह | Apr 09, 2025

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने लगातार अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। इसी बीच कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंगना ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा सनातन, राष्ट्रवाद, वसुधैव कुटुम्बकम पर आधारित है जिसका हम लंबे समय से पालन करते आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले बहुत सारे घोटाले होते थे - 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, चारा घोटाला। लेकिन 2014 के बाद से पीएम मोदी पर एक भी दाग ​​नहीं है। 'चांद पर दाग होता है, उन पर एक भी दाग ​​नहीं है'।

आपको बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है जिसका नेतृत्व सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोई साधारण इंसान नहीं बल्कि एक अवतार हैं। मैं 2014 से पहले वोट देने भी नहीं गई थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले हम भी राजनीति को दुर्भाग्य समझते थे और नेताओं को लेकर लोगों में काफी नफरत थी। रनौत ने कहा कि पहले सब खा रहे थे और देश को बर्बाद कर रहे थे।  कंगना ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। 

इसे भी पढ़ें: 'अपने राज्य को 'भेड़ियों' के पंजे से मुक्त कराना है', मंडी में बोलीं कंगना रनौत, PM Modi को बताया अवतार

जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला। उन्होंने विक्रमादित्य पर हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अपनी हार को स्वीकार न कर पाने का आरोप लगाया और उनके राजनीतिक व्यवहार की आलोचना की। विक्रमादित्य ने हाल ही में सुंदरनगर के अपने दौरे के दौरान कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह लंबे समय से अपने संसदीय क्षेत्र से गायब हैं। विक्रमादित्य और उनकी मां व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दोनों पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा, "राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन इसकी भी सीमाएं होती हैं। किसी को बार-बार दूसरों पर कीचड़ नहीं उछालना चाहिए और न ही अपशब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।"

प्रमुख खबरें

Mission 2027 से पहले UP BJP की चुनावी रणनीति तय करेंगे Amit Shah, सीट शेयरिंग पर मंथन

रेस कोर्स मस्जिद में अभी नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, दिल्ली HC का फैसला, केंद्र ने भी दिया ये आश्वासन

Kerala High Court ने कार हादसे के मामले में न्यायाधीश की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

MLC Elections में Congress की हार पर बोले JDU नेता Sanjay Jha, बैलेट पेपर पर अब किसे दोष देंगे