राम मंदिर की अभी तक नहीं भरी नींव, चंदा चोरों को जेल भिजवाओ: संजय सिंह

By अनुराग गुप्ता | Aug 05, 2021

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि पूजन के एक वर्ष पूरे होने पर ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने सीधेतौर पर कहा कि चंदा चोरो ने प्रभु श्री राम को धोखा दिया है, करोड़ो राम भक्तो की आस्था को चोट पहुचाई है। चंदा चोरो को जेल भेजवाओ। 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के अत्याचार से अति पिछड़े वर्ग के लोगों में भारी गुस्सा : संजय सिंह 

दरअसल, आप नेता संजय सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। जून में उन्होंने कहा था कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपये की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी जो सीधे-सीधे धनशोधन का मामला है और सरकार इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराए। 

इसके कुछ वक्त बाद उन्होंने अपने आवास पर हमले की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि मेरे घर पर हमला हुआ है। कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाये। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John