Chandauli में पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प. दीन दयाल उपाध्याय नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बबुरी थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी विनोद यादव (38) अपनी पत्नी नीलम यादव (35) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी भूड़कुड़ा गांव के सामने लेवा-इलिया मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।

सिंह ने बताया कि हादसे में विनोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीलम यादव ने कुछ ही देर बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता