चंदौली: जिम मालिक की हत्या से थर्राया इलाका, जमीन विवाद में गोलियों से भूनकर मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2025

चंदौली। चंदौली जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक जिम संचालक पर कथित रूप से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव के पास की है जहां कुछ बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव (40) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी।

थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया, ‘‘जांच में यह पता चला है कि अरविंद पूर्व में इन्हीं बदमाशों के साथ जमीन का कारोबार करता था। बाद में इन अपराधियों के एक मामले में जेल जाने के बाद अरविंद ने इनका साथ छोड़ दिया। जेल से छूटकरये बदमाश अरविंद पर रुपयों के लिए दबाव बना रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों में से एक को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया, हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान जारी नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?