चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया, स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर दी गयी श्रद्धांजलि

By रेनू तिवारी | Sep 28, 2022

स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की 115 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया। एयरपोर्ट के नामकरण पर एक भव्य समारोह भी रखा गया और नये नाम को अधिकारिक किया गया।  

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ‘कुछ गंभीर’ करने की साजिश रच रहा था पीएफआई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान

इससे पहले अगस्त में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच हुई बैठक के दौरान हवाई अड्डे का नाम बदलने का निर्णय लिया गया था। मोहाली में स्थित हवाई अड्डा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और हरियाणा और पंजाब सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम है। एयरपोर्ट टर्मिनल प्रोजेक्ट में दोनों राज्यों की 24.5% हिस्सेदारी है। टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन 2015 में PM द्वारा किया गया था। 

चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलने का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक 'मन की बात' संबोधन के 93वें एपिसोड में किया था।

यहां देखें समारोह की तस्वीरें-

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी