शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नामकरण, भगवंत मान बोले- थैंक्यू मोदी जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2022

चंडीगढ़। चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम ‘शहीद-ए-आजम’ भगत सिंह के नाम पर रखने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि पंजाब के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि के तौर पर अब चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा जायेगा। मान ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतत: हमारी मांग पूरी हुयी। शहीद भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम रखने के निर्णय का पूरे पंजाब की तरफ से हम स्वागत करते हैं।’’ प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुये उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी हुयी है।’’ हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इस घोषणा का स्वागत किया है। चौटाला ने कहा कि पंजाब और हरियाणा की सरकारें इससे पहले चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने के लिये सहमत हुयी थीं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय