बुजुर्गों के रहने के लिए सबसे अच्छे है भारत के यह तीन राज्य! रिपोर्ट ने किया दावा

By निधि अविनाश | Aug 12, 2021

आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और चंडीगढ़ बुजुर्गों के जीवन की गुणवत्ता पर पहली राष्ट्रीय रैंकिंग में टॉप पर हैं। टीओआई में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सभी राज्यों और  केंद्र शासित प्रदेशों को इन तीन राज्यों ने पीछे छोड़ दिया है। यह रिपोर्ट इंस्टीट्यूट फॉर कम्पिटिटिवनेस द्वारा तैयार किया गया है। बढ़ती बुजुर्गों की आबादी और उनकी जीवन गुणवत्ता के लिए यह रिपोर्ट जारी की गई है। बता दें कि यह रिपोर्ट केवल बुजुर्गों के जीवन और कल्याण को आकंता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 लाख से कम के आबादी को अपेक्षा  वृद्ध राज्यों की लिस्ट में शामिल किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: यात्रा हुई और आसान! अब उड़ान के दौरान टैक्सी बुक कर सकते हैं इस एयरलाइन के यात्री

वृद्ध राज्यों की सूची में सबसे पहले नंबर पर राजस्थान है। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार है। वहीं अपेक्षाकृत वृद्ध की लिस्ट में हिमाचल सबसे टॉप पर है। हिमाचल के बाद उत्तराखंड और हरियाणा भी इस क्षेणी में शामिल है। बात करें पूर्वोत्तर के राज्यों की तो मिजोरम इस रैंक में पहले स्थान पर है। केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ ने बाजी मारी है। आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ, बिबेक दबरॉय के मुताबिक, बढ़ती बुजुर्गों की आबादी और जीवन यापन के लिए इस रिपोर्ट का अलग-अलग मानकों में तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट का मकसद केवल बुजुर्गों के जीवन से जुड़े हर पहुलओं को जांचना है। बता दें कि ऐसा रिसर्च पहली बार किया गया है जिसमें बुजुर्गों के वित्तीय, स्वास्थ्य, सामाजिक औऱ आय के जरिए उनकी जीवन के स्तर को जांचा और निर्धारित किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख