Chandigarh Municipal Corporation: भाजपा-कांग्रेस को झटका, 14 सीटों के साथ AAP बनी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी

By अंकित सिंह | Dec 27, 2021

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव के फाइनल नतीजे आ गए हैं। 14 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा सफलता करने में कामयाबी हासिल की है। जबकि दूसरे नंबर पर 12 सीटों के साथ भाजपा रही है। कांग्रेस के खाते में 8 सीटें गई हैं जबकि अकाली दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 वार्ड है जहां 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। दिल्ली में आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मैं आप और अरविंद केजरीवाल की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी जैसी छोटी और ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा। चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, पंजाब फिल्म है। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह के हाथों हार मिली है। वार्डों की संख्या 2016 में 26 थी जो बढ़कर अब 35 हो गई है। परंपरागत रूप से, हर पांच साल में होने वाले नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के आ जाने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। 

प्रमुख खबरें

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter

Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी