Chandigarh Police के बेड़े में शामिल हुए 141 नए वाहन, Amit Shah बोले- गश्त होगी मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2026

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उसने अपनी जिम्मेदारियां बेहद अच्छे तरीके से निभाई हैं और देशभर की पुलिस के लिए एक मिसाल कायम की है। शाह ने कहा कि 1966 से चंडीगढ़ पुलिस शहर की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है और इसने देश में पुलिस व्यवस्था के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पिछले 60 वर्ष में उत्तरी क्षेत्र के केंद्र के रूप में चंडीगढ़ ने पूरे भारत की सुरक्षा में योगदान देने का सफल प्रयास किया है।” शाह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

 उन्होंने कहा, “हम भारत को नशामुक्त बनाने के लिए संकल्पित हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर देश का कोई केंद्र शासित प्रदेश सबसे पहले नशामुक्त होगा, तो वह चंडीगढ़ होगा।” चंडीगढ़ पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए शाह ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देना किसी भी जवान और उस संगठन के लिए गर्व की बात है, जिससे वह जुड़ा होता है।

 चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े में 141 नए वाहन शामिल किए जाने का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इससे पुलिस की कार्रवाई का समय, गश्त, आवाजाही, तकनीकी क्षमता और आधुनिक पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रतिक्रिया देने के समय के मामले में चंडीगढ़ पुलिस पहले से ही देश में दूसरे स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

भारत में Cruise Tourism की अपार संभावनाएं, 20 करोड़ लोग यात्रा खर्च उठाने में सक्षम

Diwali पर फेवरेट ड्रेस पहनने के लिए Diet में करें ये बदलाव, कम होगा Belly Fat

Yogi Adityanath का तंज: Chauri Chaura के 172 क्रांतिकारियों की पैरवी के लिए आगे नहीं आए थे Nehru

2027 चुनाव से पहले Punjab में AAP को झटका, एक साथ दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी