हरियाणा IPS आत्महत्या: जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के आरोपों पर 10 वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ FIR, CM ने बुलाई बैठक

By रेनू तिवारी | Oct 10, 2025

आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार (2001 बैच, हरियाणा कैडर) द्वारा छोड़े गए आठ पन्नों के टाइप किए गए सुसाइड नोट ने राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दस्तावेज़ में 10 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम दर्ज हैं, जिन पर अन्य गंभीर आरोपों के अलावा "लगातार जाति-आधारित भेदभाव, पेशेवर अपमान और प्रशासनिक उत्पीड़न" का आरोप लगाया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में मृतक द्वारा छोड़े गए ‘अंतिम नोट’ में उल्लेखित आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की। बृहस्पतिवार को यहां जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा पुलिस के अधिकारी वाई पूरण कुमार ने एक ‘अंतिम नोट’ छोड़ा है, जिसमें राज्य के ‘‘वरिष्ठ अधिकारियों’’ के नाम हैं। कुमार ने इस नोट में यह बात विस्तार से लिखी है कि पिछले कुछ वर्षों में कैसे उन्होंने कथित तौर पर ‘‘मानसिक उत्पीड़न और अपमान’’ झेला है।

इसे भी पढ़ें: Assam Assembly Election | असम में BJP के लिए 2026 आसान नहीं! सत्ता-विरोधी लहर, पूर्वोत्तर का किला बचाने के लिए भाजपा का महामंथन

कुमार ने मंगलवार को यहां अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। चंडीगढ़ पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘अंतिम नोट में उल्लिखित आरोपियों के खिलाफ अत्याचार रोकथाम अधिनियम की धारा 108 आरडब्ल्यू 3(5) (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 3(1)(आर) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।’’

अगली कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम लगाए गए आरोपों की जांच करेंगे।’’ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2001 बैच के अधिकारी वाई पूरण कुमार (52) यहां सेक्टर 11 स्थित अपने घर में बेसमेंट के एक कमरे में मृत पाए गए थे। उन्हें गोली लगी हुई थी। उन्हें हाल में रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया था। कुमार की पत्नी, हरियाणा सरकार में वरिष्ठ नौकरशाह अमनीत पी. ​​कुमार ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हस्तक्षेप की मांग की ताकि ‘सुसाइड नोट’ में नामित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा सके। कुछ दलित संगठनों और विपक्षी दलों ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

शाम को, सैनी ने कुमार की ‘आत्महत्या’ से जुड़े कुछ घटनाक्रमों के मद्देनजर अपनी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की। सूत्रों ने कहा कि सरकार इस मामले में कुछ कार्रवाई पर विचार कर सकती है। राज्य के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, जिनके खिलाफ अमनीत कुमार ने अपने पति की आत्महत्या के सिलसिले में कार्रवाई की मांग की है, ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अमनीत कुमार ने रोहतक के एसपी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया