चंडीगढ़ के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप! पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी, अफवाहों से बचने की अपील

By रेनू तिवारी | Apr 06, 2026

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के कई प्रतिष्ठित स्कूलों में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब संस्थानों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए। इस सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आया और प्रभावित स्कूलों में व्यापक तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Best Spa Resorts in India: Summer Vacation में चाहिए सुकून? India के ये 5 Spa Resorts भगा देंगे सारी थकान

 

शरारती तत्वों की पुरानी पैटर्न?

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में इस तरह की 'फेक कॉल' और 'धमकी भरे ईमेल' की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले भी कुछ स्कूलों और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय (High Court) को इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जो बाद में जांच के दौरान झूठी (Hoax) साबित हुईं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: The Kerala Political Story के जरिये समझिये LDF Vs UDF में कौन जीत सकता है इस बार का सियासी युद्ध?

जांच का अगला कदम

चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल अब उन ईमेल एड्रेस की जांच कर रही है, जिनसे ये संदेश भेजे गए थे। अधिकारियों का कहना है कि आईपी एड्रेस (IP Address) के जरिए दोषियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने और दहशत फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!