चांदना ने राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 के पंजीकरण पोर्टल का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2022

राजस्थान के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री अशोक चांदना ने बुधवार को राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 के पंजीकरण पोर्टल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अगले साल 26 जनवरी से प्रस्तावित शहरी ओलंपिक खेलों के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। इन खेलों का आयोजन राज्य के सभी 240 नगरीय निकायों में किया जाएगा जिसमें 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद और 194 नगर पालिकाएं शामिल हैं। चांदना ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की अभूतपूर्व सफलता के बाद शहरों में भी इन खेलों की शुरुआत की जा रही है।

चांदना ने कहा कि शहरी ओलम्पिक खेलों के तहत सात खेलों का आयोजन किया जायेगा। इनमें कबड्डी (लड़के और लड़कियां वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (लड़के और लड़कियां वर्ग), खो-खो (लड़कियों का वर्ग), वॉलीबॉल (लड़के और लड़कियों का वर्ग), एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर), बास्केटबॉल (लड़के और लड़कियों की श्रेणी) और फुटबॉल (लड़के और लड़कियों का वर्ग) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल ‘राजओलंपिक.राजस्थान.जीओवी.इन’ के माध्यम से 21 जनवरी तक कराया जा सकता है। पंजीकरण व्यक्तिगत या समूह श्रेणियों में किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Local Body Election Results । महायुति की बंपर जीत, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

Delhi Airport Fight । आरोपी पायलट ने तोड़ी चुप्पी, यात्री पर लगाया जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस SI ASI पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरु हुए, जाने एजिलिबिटी और पूरी डिटेल

Bareilly में दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत