चंद्रबाबू नायडू ने TDP के सांसदों को दिल्ली में NDA की बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2024

अमरावती। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसदों को नयी दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए। तेदेपा ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 16 सीट जीतीं हैं जबकि तेदेपा,भाजपा और जनसेना के गठबंधन ने 25 में से 21 सीट पर जीत हासिल की। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी सांसदों को शुक्रवार को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया।’’ 

प्रमुख खबरें

गृह मंत्रालय की Demography Committee पर Congress का आरोप, एजेंडा दुर्भावनापूर्ण

कलकत्ता हाई कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका! नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ की उम्मीदवारी बरकरार!

India Win Trap Shooting Gold In Asian Games | 48 साल का सूखा खत्म! Neeru Dhanda ने एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतकर रचा नया इतिहास

Election Commission के फैसलों पर उठे सवालों वाली याचिका पर Supreme Court अगले हफ्ते करेगा सुनवाई