Andhra Pradesh में कार हादसे में घायल Medical Student की मौत पर 20 लाख अनुग्रह राशि

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

अमरावती (आंध्र प्रदेश), नौ अगस्त राजमहेंद्रवरम में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई मेडिकल छात्रा की रविवार को मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने छात्रा की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। यह हादसा बृहस्पतिवार को राजमहेंद्रवरम के एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुआ था।

अस्पताल के अनुसार, प्रियंका ने इलाज के दौरान आज अपराह्न 3:32 बजे दम तोड़ दिया। इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्रियंका की मौत हो गई, जबकि उमेश को मामूली चोटें आई हैं। मुख्यमंत्री नायडू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, प्रियंका की मौत बेहद दुखद है।

यह अत्यंत दर्दनाक है कि शराब के नशे में गाड़ी चला रहे युवाओं की लापरवाही के कारण एक होनहार मेडिकल छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी। नायडू ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

प्रमुख खबरें

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा