चंद्रबाबू नायडू का दावा, केंद्र सरकारों के कई फैसलों में TDP ने निभाई अहम भूमिका

By अंकित सिंह | May 27, 2025

टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में विभिन्न सरकारों द्वारा लिए गए कई फैसलों में टीडीपी ने अहम भूमिका निभाई है और पार्टी कल्याण, सुधार और विकास के लिए एक ट्रेंडसेटर है। पार्टी के सम्मेलन- टीडीपी महानाडु को संबोधित करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 43 सालों में टीडीपी ने कई चुनौतियों का सामना किया है। कई लोगों ने कहा कि पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन इसका झंडा हमेशा ऊंचा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor | 'ऑपरेशन सिंदूर देश की रक्षा में एक अपरिहार्य कदम था', चंद्रबाबू नायडू ने राहुल गांधी को दिया जवाब

नायडू ने कहा कि पार्टी ने मात्र 45 दिनों में एक करोड़ सदस्यों को जोड़कर सदस्यता अभियान पूरा कर लिया है। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन टीडीपी महानुडू मंगलवार को यहां शुरू हुआ। यह 27 से 29 मई तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेदेपा ने केंद्र सरकारों द्वारा (अलग-अलग समय पर) लिए गए कई फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आंध्र प्रदेश जो आज सोचता है, भारत कल सोचता है, यह कई बार साबित हो चुका है।

प्रमुख खबरें

Sharad Pawar Congress Merger: 27 साल बाद कांग्रेस में घर वापसी, शरद पवार की पार्टी के विलय पर बड़ा खुलासा!

किसे डराने के लिए पाकिस्तान ने खोदे कई गड्ढे? सच्चाई हिला कर रख देगी!

Pakistan बोला हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे,एक्शन में भारत!

डॉलर नहीं, अब BRICS की नई करेंसी मचाएगी बवाल!