ससुर की गद्दी छीन CM बने थे चंद्रबाबू नायडू, बिल गेट्स तक रही उनकी पहुंच

By निधि अविनाश | Apr 19, 2022

एन. चंद्रबाबू नायडू जिनका पूरा नाम नारा चंद्रबाबू नायडू है। वह आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह आन्ध्र प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री भी रहे है। नायडू का जन्म तिरुपति के पास एक छोटे से गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। नायडू भाई बहनों में सबसे बड़े है और इनकी दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है ।इनके माता पिता का नाम कर्जूरा और अम्मानम्मा था।उन्होंने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ आर्ट्स में अपने छात्र जीवन के दौरान राजनीति में शुरुआत की। नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस पार्टी) में शामिल हुए और 1975 से 77 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकालीन शासन की अवधि के दौरान, उन्होंने पार्टी के स्थानीय युवा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। बाद में उन्होंने राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए मास्टर्स की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई छोड़ दी।

इसे भी पढ़ें: वर्षों से किसी सरकार ने नहीं समझा बांग्लादेश से विस्थापित हिन्दू परिवारों का दर्द, योगी ने दिया सहारा

1 अक्टूबर 2003 आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू अपने मंत्रिमंडल सहयोगी बी गोपालकृष्णन रेड्डी और दो विधायकों के साथ तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर जा रहे थे और इसी दौरान नायडू पर माओवादियों ने उनके काफिले पर बम से हमला कर दिया था, नायजू इस बम विस्फोट में बाल-बाल बच गए थे लेकिन इस हमले में उनकी कॉलरबोन की दो हड्डियां टूट गई थी। इस मामले में पुलिस ने 33 लोगों को आरोप बनाया जिसमें से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 2019 के आम चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद, उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ दिया। एक किसान परिवार में जन्में चंद्रबाबू नायडू ीक छवि एक पॉपलर लीडर की तरह रही। दुनिया के सामने खुद को कए हाईटेक और साइबर सेवी सीएम के तौर पर पेश किया। उस दौरान नायडू की दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स‍ियत में शुमार माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स तक उनकी पहुंच रही। इसी कारण से वाजपेयी की सरकार ने उन्हें सूचना तकनीक की टास्क फोर्स का प्रमुख बनाया। अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर शोहरत कमा चुके नाडू को टाइम मैगजीन ने 1999 में उन्हें दक्षिण एशिया का प्रमुख व्यक्ति माना था।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश