Chandrababu Naidu का वादा: Andhra Pradesh में 2027 तक हर आदिवासी परिवार को मिलेगा घर और पेयजल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), नौ अगस्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि राज्य के हर आदिवासी परिवार को 2027 तक सुरक्षित पेयजल और आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार आदिवासी समुदायों के कल्याण और उनके अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध है। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर यहां आंबेडकर कला वेदिका में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि आदिवासी समुदाय प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहते हैं और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं को संरक्षित रखते हैं।

एकीकृत आदिवासी विकास एजेंसियां बुनियादी ढांचे, रोजगार, आजीविका और कौशल विकास पर काम कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza