बंगाल में बोले चंद्रबाबू नायडू, संघीय मोर्चे की वास्तुकार हैं ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

कोलकाता। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संघीय मोर्चे का ‘वास्तुकार’ बताया है। नायडू ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आसन्न आम चुनाव में प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। नायडू यहां ममता के ‘‘भारत बचाओ’’ धरने में शामिल होने आये थे । कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से सीबीआई की पूछताछ के प्रयास के विरोध में ममता ने धरना दिया।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ भ्रष्ट अधिकारी को ही बचाने में है ममता की दिलचस्पी

नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह (ममता) संघीय मोर्चे की वास्तुकार हैं। विपक्ष की वह प्रमुख स्तंभ हैं। नायडू ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर जीत हासिल करेंगी और राष्ट्रीय स्तर पर वह निर्णय करने की स्थिति में होंगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन 23 राजनीतिक दलों की ओर से आये हैं जिन्होंने 19 जनवरी को विपक्ष की रैली में हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections 2026 | भवानीपुर में ममता की बड़ी जीत का खाका तैयार, अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया 60,000+ का लक्ष्य

Assam Ambulance Accident | असम में भीषण सड़क हादसा! एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

दिल्ली वालों को लगेगा बिजली का झटका: अप्रैल से बढ़ सकती हैं दरें, सरकार सब्सिडी देने की तैयारी में जुटी

Iran-Israel Conflict: परमाणु प्लांट के पास मिसाइल अटैक से दुनिया की सांसें थमीं, 180 जख्मी