NDA में एकजुटता पर चंद्रबाबू नायडू ने दिया जोर, बोले- 2029 में हासिल करनी है और बड़ी जीत

By अंकित सिंह | May 28, 2025

टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को एनडीए (टीडीपी, बीजेपी और जनसेना) से 2029 के चुनावों में 2024 के चुनावों में मिले बहुमत से भी बड़ी जीत के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। नायडू ने यह आह्वान कडप्पा में 27 से 29 मई तक होने वाले पार्टी के वार्षिक सम्मेलन टीडीपी महानाडु के दूसरे दिन किया। नायडू ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन (एनडीए) को एकजुट होना होगा। 2024 के बहुमत से 2029 के चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने की जिम्मेदारी आप सभी पर है। आपको इस पर अपनी स्वीकृति और खुशी व्यक्त करनी होगी।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी CMs संग चाय पर चर्चा, हंसी ठहाके भी खूब लगे ... Niti Aayog की मीटिंग में PM Modi की अलग रणनीति

टीडीपी महासचिव और आईटी मंत्री नारा लोकेश द्वारा पेश किए गए छह प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए, नायडू ने जोर देकर कहा कि वे तेलुगु लोगों का भविष्य लिखेंगे। उन्होंने कहा कि ये कानून अनुभव, मूल्यों, युवा विचारों और आकांक्षाओं का मिश्रण हैं। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के साथ वे 2047 तक तेलुगु समुदाय को दुनिया में नंबर एक बनाने के एकमात्र लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे। नायडू ने कहा, "हमने दीर्घकालिक प्रगति के लिए 45 साल का रोडमैप तैयार किया है।" उन्होंने तेलुगु लोगों की सेवा करने के लिए तेलुगु धरती पर पुनर्जन्म लेने की इच्छा जताई और साधारण पार्टी कार्यकर्ता को टीडीपी की रीढ़ बताया। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi Birthday: अमेठी से लेकर Leader of Opposition तक, 56 साल में कितना बदला Political Career

Explained RTGS Fraud | Naresh Gujral से 7 करोड़ की हाईटेक साइबर ठगी! हैकर्स ने फोन हैक कर बदला कॉन्टैक्ट नंबर, जानें कैसे हुआ यह VVIP स्कैम

US-Iran MoU Ceasefire | Mojtaba Khamenei का दावा- ट्रंप ने मजबूरी और बेताबी में किए दस्तखत, अमेरिका ने हटाई नौसैनिक नाकेबंदी

Kajal Aggarwal Birthday: जर्नलिस्ट बनने आई थीं, सिंघम गर्ल ऐसे बनीं Bollywood-South की Queen