Chandrababu Naidu ने YSRCP पर लगाया निकाय चुनावों में हिंसा और आपराधिक राजनीति का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) पर ‘‘आपराधिक राजनीति’’ करने और हिंसा के जरिए स्थानीय निकाय चुनावों में बाधा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वाईएसआरसीपी ने पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत सरकार पर पुलिस और राज्य निर्वाचन आयोग के साथ कथित मिलीभगत कर लोकतंत्र को ‘‘कमजोर’’ करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री नायडू ने उंडावल्ली स्थित अपने कैंप कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी ने पुंगनूर, दरसी, कडपा, थंबल्लेपल्ले और तिरुपति सहित कई जगहों पर अशांति पैदा की।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी चुनावी लाभ के लिए राज्य में अशांति पैदा करने का प्रयास कर रही है। इस बीच, वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता अंबाती रामबाबू ने सत्तारूढ़ तेदेपा, पुलिस और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच कथित मिलीभगत के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की आलोचना की। गुंटूर स्थित अपने कैंप कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में रामबाबू ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग नायडू के इशारे पर काम कर रहा है और हिंसा तथा धमकियों के जरिए निर्विरोध चुनाव कराने में मदद कर रहा है।

प्रमुख खबरें

UPSSSC PET परीक्षा की सुरक्षा सख्त करें, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए निर्देश

बंगाल की खाड़ी में गहराया Depression, 28 अक्टूबर को Andhra Coast से टकराएगा चक्रवाती तूफान

IAF के एयर शो से पहले Varanasi पहुंचे रक्षा मंत्री Rajnath Singh, काशी विश्वनाथ में की पूजा

सुरक्षा कारणों से Jagan Mohan Reddy ने भांजी की शादी के लिए बेंगलुरु पैलेस देने से मना किया